फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people, including a pharma employee from Bhupiyamau, die in an accident in Prayagraj

Pratapgarh News: प्रयागराज में हादसे में भुपियामऊ के फार्मा कर्मी समेत दो लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a pharma employee from Bhupiyamau, die in an accident in Prayagraj
अनुपम शर्मा (फाइल फोटो)
बांगड़ चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार अंकित शुक्ला (30) और अनुपम शर्मा (32) की मौत हो गई, जबकि अंकित के ममेरा भाई रवि ओझा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

करीब 9:30 बजे तीनों एक बाइक से नैनी जा रहे थे। आशंका है कि डिवाइडर से टकराकर हादसा हुआ है। कीडगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से प्रतापगढ़ के भुपियामऊ निवासी अनुपम और नवाबगंज के नवगवां का पुरा निवासी अंकित एक निजी फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर थे। हादसे में अनुपम और अंकित गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि रवि को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तीनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से अंकित और अनुपम को एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं, रवि की हालत स्थिर है। कीडगंज थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, अनुपम के माता-पिता कई वर्षों से नैनी में रहते हैं। पिता सत्येंद्र शर्मा रेलवे में टीटीई के पद से सेवानिवृत्त हैं। अनुपम दो भाइयों में बड़ा था। वहीं, अंकित कई साल से शिवकुटी में रहता था।

अनुपम शर्मा (फाइल फोटो)

अनुपम शर्मा (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed