फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Escaped from mathematics, only to get entangled in graphs.

Pratapgarh News: गणित से निकले तो ग्राफ में उलझे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Escaped from mathematics, only to get entangled in graphs.
जीजीआईसी से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। ​शिक्षक
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में गणित, ग्राफ और टेबल से जुड़े प्रश्नों ने छात्रों को उलझाए रखा। कई अभ्यर्थियों ने गणित से पार पाया तो टेबल और ग्राफ में उलझ गए। इन्हें हल करने में अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

पीईटी शुक्रवार को दो पालियों में 21 केंद्रों पर आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को गणित के सवाल कठिन लगे। सामान्य अध्ययन में प्राचीन इतिहास के प्रश्नों की अधिकता रही। वहीं, मध्यकालीन इतिहास से भी प्रश्न पूछे गए। करंट अफेयर्स के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को परेशान किया।
विज्ञापन

परीक्षा संचालन प्रभारी प्रो. उपेंद्र सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। पंजीकृत 8712 के सापेक्ष 5843 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 67.07 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत 8712 के सापेक्ष 5864 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में 67.31 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि पहली परीक्षा 25 अक्तूबर को सकुशल संपन्न हुई थी। 30 अक्तूबर की परीक्षा भी कड़ी निगरानी में कराई गई है।

इनसेट-
0 25 अक्तूबर को प्रश्नपत्र सरल था। इस बार गणित और सामान्य अध्ययन के कठिन प्रश्न आए थे।
गरिमा, प्रयागराज
-
0 टेबल और ग्राफ के सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। कई बार एक ही प्रश्न को हल करना पड़ा।
श्रुति द्विवेदी, कौशाम्बी
-
0 सामान्य अध्ययन में प्राचीन इतिहास के प्रश्न अधिक थे। करंट अफेयर्स के सवाल भी कठिन लगे।
जाह्नवी यादव, वाराणसी
-
0 अर्थशास्त्र के प्रश्नों को हल करने में कठिनाई हुई। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम की इक्विटी का प्रश्न सबसे कठिन था।
- शीतल सिंह, मिर्जापुर

जीजीआईसी से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। शिक्षक

जीजीआईसी से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। शिक्षक

जीजीआईसी से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। शिक्षक

जीजीआईसी से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। शिक्षक

जीजीआईसी से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। शिक्षक

जीजीआईसी से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। शिक्षक

जीजीआईसी से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। शिक्षक

जीजीआईसी से पीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed