{"_id":"6a075b98af8c7849a20c0a24","slug":"sleepless-for-three-days-no-irrigation-work-done-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-167891-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीन दिन से नींद हराम, सिंचाई हुई न कोई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीन दिन से नींद हराम, सिंचाई हुई न कोई काम
विज्ञापन
कुंडा क्षेत्र में बिजली के टूटे तार व पोल बदलते कर्मचारी। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तीसरे दिन भी बिजली-पानी की समस्या से कुंडा, मानिकपुर, जेठवारा समेत अन्य इलाकों की करीब पांच लाख की आबादी जूझती रही। बत्ती गुल होने से तीन दिन से लोगों की नींद हराम हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकानदारों के काम नहीं हो पा रहे हैं। सिंचाई न होने से खेत में फसलें सूख रही हैं।
विद्युत निगम के अफसरों के अनुसार, अगले 72 घंटे में आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। बुधवार को आंधी से हुई तबाही के कारण 145 गांवों में तीसरे दिन शुक्रवार को भी बिजली संकट बरकरार है।
कुंडा व लालगंज विद्युत वितरण खंड के जेठवारा, संग्रामगढ़, बिहार, कुंडा व मानिकपुर के 145 गांवों में 800 से अधिक बिजली के खंभे आंधी के चलते टूटे हैं। इसके चलते 10 से 100 केवीए क्षमता के 48 ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्हें अब तक नहीं बदला जा सका है।
विज्ञापन
बिहार के इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकानदार संतोष मिश्रा ने बताया कि बिजली न आने से पूरा काम ठप हो गया है। बिजली उपकरणों की मरम्मत बिजली से ही होती है। बत्ती न आने से बोहनी करना मुश्किल हो गया है।
150 बिजलीकर्मी कर रहे मरम्मत
आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुए खंभे, हाईटेंशन लाइनों को दुरुस्त करने में 150 बिजलीकर्मी जुटे हुए हैं। नुकसान अधिक होने के कारण बिजली के नए खंभे, ट्रांसफॉर्मर और हाईटेंशन लाइनों को सुधारा नहीं जा सका है। निगम के अफसरों के अनुसार, आंधी से करीब 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
कब आएगी बिजली, यही पूछ रहे लोग
मानिकपुर के कुसुआ गांव निवासी विवेक सिंह ने बताया कि तीन दिन बीत गए हैं। बिजली गुल है। मोबाइल और इन्वर्टर बंद है। रात की नींद हराम हो गई है। सब यही पूछ रहे हैं बिजली कब आएगी।
मनगढ़ के सतेंद्र सिंह ने बताया कि कुंडा जाकर मोबाइल चार्ज किया। क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर और खंभों को नहीं बदला गया। गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से काम ठप है। हीरागंज निवासी संतोष द्विवेदी बताया कि आंधी ने तबाही मचाई है। तीन दिन से आपूर्ति बाधित है। अंधेरे में रात गुजर रही है। इन्वर्टर भी बंद हैं।
.......
वर्जन:-
कुंडा क्षेत्र में बिजली की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। अगले 72 घंटे में बिजली आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है। करीब 145 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। विभाग के कर्मचारी व्यवस्था दुरुस्त कराने में लगे हैं। - आरके मिश्र, एक्सईएन कुंडा।
वर्जन:-
जिले में बुधवार को आंधी व तूफान से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। कुंडा व लालगंज क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति को जल्द बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं। - आदित्य प्रजापति, एडीएम