फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Son dies of grief following mother's death; last rites performed together.

Pratapgarh News: मां की मौत के गम में बेटे की भी मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Son dies of grief following mother's death; last rites performed together.
क्षेत्र के उमरापट्टी कहवई निवासिनी रामपती (90) की बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बीमारी के कारण निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे परिजन शव शृंग्वेरपुरधाम ले जाने की तैयारी में लग गए। उधर, मां के निधन के बाद बेटा हरीलाल (52) का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

शव को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो बिलख-बिलख कर रो रहे हरीलाल अचानक जमीन पर गिर पड़े। उसके बाद लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। परिजन आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां, बेटे की मौत पर गांव में मातम छाया रहा। शाम को शृंग्वेरपुरधाम घाट पर मां और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही मृतक हरीलाल की पत्नी सगरहिन, बेटे मोनू व सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article