फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP and Congress have no right to speak on the Ayodhya issue: CM Yogi

अयोध्या मुद्दे पर सपा-कांग्रेस को बोलने का अधिकार नहीं : योगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
SP and Congress have no right to speak on the Ayodhya issue: CM Yogi
सीएम का सपा पर निशाना- सैफई घराना युवाओं की नौकरी पर डालता था डकैती
विज्ञापन

384 करोड़ रुपये की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस को अयोध्या मुद्दे पर बोलने का अधिकार नहीं है। राम भक्तों पर गोली चलवाने वाली सपा को अयोध्या की चिंता अब क्यों हो रही है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था। मंगलवार को उन्होंने जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र की 384 करोड़ रुपये की लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास बटन दबाकर किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की लड़ाई रामभक्तों के पूर्वजों ने लड़ी है। जो दल पहले आस्था को नकारते थे, वे अब इसे खिलवाड़ बता रहे हैं। पहले धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार का पैसा कब्रिस्तान की दीवार पर खर्च होता था। यह नई अयोध्या है, जो भगवान का स्मरण कराती है। सपा के कार्यकाल में वक्फ बोर्ड की संपत्तियां बेची गईं। जबकि गरीबों को पट्टा दिया जाना था।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले सैफई घराना युवाओं की नौकरी पर डकैती डालता था। सपा सरकार में प्रदेश का होनहार बच्चा नौकरी से वंचित रहता था। भाजपा की डबल इंजन और एनडीए सरकार ने कार्य करने की स्टाइल बदली है। आज युवाओं को रोजगार मिल रहा है। पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रतापगढ़ के सैकड़ों युवाओं को नौकरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ट्रस्ट के काम में किसी हस्तक्षेप का अधिकार नही
योगी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ न्यास की सिफारिश पर एसआईटी का गठन हुआ है। प्राथमिक जांच में साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई भी हुई है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट अपना कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के कार्य में किसी को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है। विपक्ष की सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि जहां बाबरी मस्जिद थी, वहां आज भगवान राम का भव्य मंदिर है। उन्होंने सपा-कांग्रेस को गिरगिट की उपमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed