सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The cold showed its effect on the health fair, and fewer patients arrived.

Pratapgarh News: आरोग्य मेले में दिखा ठंड का असर, कम पहुंचे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The cold showed its effect on the health fair, and fewer patients arrived.
विज्ञापन
जिले के 61 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में ठंड का असर दिखा। मरीजों की संख्या बेहद कम दिखी। चिकित्सक और कर्मी भी ठंड में ठिठुरे दिखे। मेले में जो भी मरीज आए थे, उनमें ज्यादातर उच्च रक्तचाप और गठिया के मरीज थे।
Trending Videos

अपर शोध अधिकारी आरजी चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2226 मरीज आए थे। इनमें गठिया रोग, उच्च रक्तचाप और जुकाम बुखार के सबसे अधिक मरीज थे। उन्होंने बताया कि ठंड के पहले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 32 सौ से अधिक मरीज इलाज कराने आते थे। मगर ठंड के चलते मरीज घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मेले में 330 श्वास रोगी तो 704 गठिया रोगी आए थे। 11 सौ के करीब मरीजों ने ब्लड प्रेशर और मधुमेह की जांच कराई। अन्य मरीज जुकाम और बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed