सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The cold wave kept people shivering throughout the day, even the afternoon sun was ineffective.

Pratapgarh News: दिनभर शीतलहर ने कंपकंपाया दोपहर की धूप भी रही बेअसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The cold wave kept people shivering throughout the day, even the afternoon sun was ineffective.
विज्ञापन
सर्द हवाओं के आगे रविवार को धूप बेअसर रही। शीतलहर चलने के कारण लोग घरों के अंदर दुबके रहे। सावर्जनिक स्थलों पर अलाव के सहारे लोगों ने समय बिताया।
Trending Videos

रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में हल्के कोहरे का असर सुबह करीब आठ बजे तक रहा, लेकिन शीतलहर का प्रकोप सुबह से ही बरकरार रहा। दोपहर करीब एक बजे धूप खिली लेकिन सूर्य देव के तेवर सर्द हवाओं के आगे हल्के पड़ गए। ठंड अधिक होने के कारण बाजार में भी भीड़ कम रही। जरूरत होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
दुकानदारों ने हीटर और अलाव के सहारे दिनभर व्यापार किया। वहीं, सरकारी कार्यालयों में भी अफसरों और कर्मचारियों के कमरे में हीटर चलते रहे। घरों के अंदर ब्लोअर, हीटर और अलाव के सहारे लोगों ने ठंड से राहत मिली। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed