फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The Kunda SDM will investigate Avinash Shukla's assets.

Pratapgarh News: अविनाश शुक्ला की संपत्ति की जांच करेंगे एसडीएम कुंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The Kunda SDM will investigate Avinash Shukla's assets.
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपी महेशगंज के बाबूपुर नरियावां निवासी अविनाश शुक्ला की संपत्ति की जांच उपजिलाधिकारी कुंडा करेंगे। अयोध्या पुलिस ने आरोपी अविनाश के बैंक खातों की जानकारी मांगी है। इसके बाद से अफसर आरोपी अविनाश के बैंक खाते खंगालने में जुटे हुए हैं। कुंडा और प्रतापगढ़ के शाखाओं में पहुंचे अफसरों ने परिजनों के खातों को भी टटोला है।
विज्ञापन

इधर, अविनाश की गिरफ्तारी के बाद रिश्तेदारों ने दूरी बना ली है। परिजन जेल में बंद अविनाश से मिलने के लिए अयोध्या रवाना हो गए हैं। राममंदिर चढ़ावा चोरी में अविनाश शुक्ला का नाम आने के बाद एसआईटी की छापेमारी में अयोध्या में बीस लाख रुपये बरामद होने के बाद अब अफसरों की नजर गृह जनपद के बैंक खातों में टिकी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रतापगढ़ और कुंडा स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ ही निजी बैंकों में अविनाश शुक्ला के खातों में जमा धनराशि खोजी जा रही है। सोमवार को शहर के राष्ट्रीयकृत बैंक में पहुंचे अफसरों ने अविनाश के नाम से खुले सभी खातों की डिटेल जुटाई और खातों में जमा धनराशि की जानकारी ली। फिलहाल अविनाश का आलीशान घर देखने के बाद अफसरों की नजर उसकी चल-अचल संपत्तियों पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी घर पर सन्नाटा पसरा रहा। किसी व्यक्ति के पहुंचने पर घर के लोग बाहर निकलने से परहेज करते रहे। उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद अविनाश की चल-अचल संपत्तियों की जांच की जाएगी।

प्रेमिका की तलाश कर रही पुलिस
अविनाश अपनी प्रेमिका को हर माह ऑनलाइन रुपये भेजता था। इसका खुलासा पुलिस ने किया है। प्रेमिका मोबाइल बंद होने से पुलिस अभी तक खोज नहीं पाई है। फिलहाल प्रेमिका के अन्य मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर खोजबीन करने में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed