फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The Saifai clan used to auction off jobs: CM

Pratapgarh News: नौजवानों पर नजर...सीएम बोले- प्रतापगढ़ के सैकड़ों युवाओं को मिली नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
The Saifai clan used to auction off jobs: CM
बोले- 2017 से पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था, अब स्थितियां बदलीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए योगी ने अपने संबोधन में युवाओं को तरजीह दी। कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रतापगढ़ के सैकड़ों युवाओं को नौकरी मिली है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और शिक्षा सेवा चयन आयोग के भर्ती परिणामों में भी प्रतापगढ़ के युवाओं ने स्थान प्राप्त किया है।
जीआईसी मैदान की जनसभा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रही है। 2017 के पहले नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। प्रदेश के हर नौजवान को रोजगार का अधिकार है। अब स्थितियां बदली हैं। वह जब नियुक्ति पत्र बांटते हैं तो उसमें प्रतापगढ़ का भी नौजवान शामिल होता है। आज प्रदेश प्रगति कर रहा है। युवाओं के लिए स्टेडियम भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
जाति के आधार पर समाज को छिन्न-भिन्न करना चाहती है सपा-कांग्रेस
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव आते ही जाति के आधार पर सपा और कांग्रेस समाज को छिन्न-भिन्न करना चाहती है। पुलिस, यूपीएससी की भर्तियों से युवाओं को मिल रहा रोजगार विपक्ष को रास नहीं आ रहा है। जाति धर्म के नाम पर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed