सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The weather fluctuates... a plethora of patients suffering from body aches, coughs, and colds.

Pratapgarh News: मौसम का उतार-चढ़ाव... बदन दर्द, खांसी-जुकाम के मरीजों की भरमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The weather fluctuates... a plethora of patients suffering from body aches, coughs, and colds.
मेडिकल कॉलेज ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गर्मी, धूप, बारिश और बादलों की वजह से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके चलते लोग बदन दर्द, खांसी-जुकाम और बुखार के साथ ही डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं।
Trending Videos

मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के महिला और पुरुष अस्पताल के ओपीडी में करीब दो हजार मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से 700 से ज्यादा मरीज, बुखार, बदन दर्द समेत अन्य बीमारियों के मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि बेमौसम बारिश के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी के कारण लोग बुखार, जुकाम और खांसी से संक्रमित हो रहे हैं। पुरुष अस्पताल के ओपीडी में हर दिन करीब 350 से अधिक मरीज संक्रमित होकर आ रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बच्चों में डायरिया, बुखार व खांसी की समस्या अधिक है। एसी व कूलर के प्रयोग और तापमान में बदलाव के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। औसतन 150 से अधिक बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। महिला अस्पताल में भी बुखार समेत अन्य संक्रमित बीमारियों से पीड़ित औसतन दो सौ महिलाएं आ रही हैं।
इनसेट:-
ऐसे करें बचाव
-धूप से आने के बाद ठंडा पानी न पिएं।
- एसी व कूलर के सामने लेटने से बचें।
- मौसम ठंडा रहे तो पूरे शरीर को ढकें।
- रात के समय कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम का सेवन न करें।
- समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed