{"_id":"696a7f5af5da1f4e7f0b86a2","slug":"there-are-30-chcs-in-the-district-only-seven-gynecologists-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-156964-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जिले में सीएचसी 30... स्त्री रोग विशेषज्ञ सिर्फ सात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जिले में सीएचसी 30... स्त्री रोग विशेषज्ञ सिर्फ सात
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित 30 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी है। 30 सीएचसी पर महज सात स्त्री रोग, आठ बाल रोग विशेषज्ञ, 11 एनेस्थिसियोलॉजिस्ट, सात सर्जन व चार फिजीशियन की ही तैनाती हो सकी है।
सात सीएचसी पर महज एक चिकित्सक की तैनाती है जिससे सीएचसी के 24 घंटे संचालन में दिक्कत हो रही है। मरीज भी इलाज के लिए परेशान हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का सीधा असर गुणवत्ता और सही समय पर उपचार पर पड़ रहा है। मजबूरन मरीजों को मेडिकल कॉलेज या प्रयागराज जाना पड़ रहा है।
सीएचसी मंदाह, डेरवा, अरैला, पृथ्वीगंज औवार, पृथ्वीगंज बाजार, ढिढुई, पर्वतपुर और सीएचसी गड़वारा का 24 घंटे संचालन नहीं हो रहा है। यहां एक चिकित्सक की ही तैनाती है। पीएचसी दुर्गागंज, दीवानगंज, उतरास, मानिकपुर, कटरागुलाब सिंह में चिकित्सकों की तैनाती तक नहीं हुई है, यहां पर आयुष चिकित्सक मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
लोगों की पीड़ा
बेलखरनाथ सीएचसी पर एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनात नहीं है जिससे इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है।
- राकेश प्रताप सिंह, पूरे पांडेय दीवानगंज।
--
गौरा सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। गर्भवती महिलाओं को जांच व इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। ज्यादा दिक्कत होने पर प्रयागराज रेफर किया जाता है। -शिल्पा, पटहटिया कला।
वर्जन--
आयुष विभाग के चिकित्सकों की मदद से कई अस्पतालों को संचालित कराया जा रहा है। सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। - डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।
Trending Videos

वर्जन