{"_id":"696a805ab5f9591d0706eecb","slug":"tile-sellers-son-dies-in-fire-circumstances-suspicious-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-156969-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टाइल्स विक्रेता के बेटे की आग की चपेट में आने से मौत, हालात संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टाइल्स विक्रेता के बेटे की आग की चपेट में आने से मौत, हालात संदिग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम में टाइल्स कारोबारी के बेटे नीरज चौरसिया (27) की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध दशा में आग की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार भोर में घटना देख परिजन बेसुध हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम निवासी उदय शंकर चौरसिया टाइल्स कारोबारी हैं। मौजूदा समय में उनके घर में पुताई का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात घर की दूसरी मंजिल पर उनका मझला बेटा नीरज सोने चला गया। शुक्रवार भोर में उसका बड़ा भाई धीरज उठा। घर के पीछे वाले हिस्से में आग देख शोर मचाया।
शोर शराबा सुनकर परिजन संग आसपास के लोग दौड़ पड़े। ऊपर पहुंचने पर नीरज का शव संदिग्ध हालात में जला हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। परिजनों के अनुसार नीरज की काफी दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। ऐसे में उसने रेलिंग से पैर बांधकर तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसका सुल्तानपुर में निजी चिकित्सकों द्वारा इलाज चल रहा था। मृतक का एक पांच वर्ष का बेटा है।
परिजनों के मुताबिक नीरज ने खुद को आग लगाई है। लेकिन, अब सवाल उठता है कि अगर आग लगाई तो उसकी चीख किसी ने सुनी क्यों नहीं। वहीं, सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया कारोबारी के बेटे की मौत खुदकुशी मालूम पड़ रही है। सूचना पर विधिक कार्रवाई करते हुए घटना की छानबीन की जा रही है।
शादी की खुशियां गम में बदलीं
मृतक नीरज के छोटे भाई पंकज की फरवरी में शादी है। जिसकी तैयारी चल रही थी। घर की रंगाई-पुताई के साथ शादी की तैयारियां की जा रही थी। अचानक नीरज की मौत ने खुशियों को गम में बदल दिया।
Trending Videos