सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Trees uprooted in the storm, unipoles and electric wires broken, strong winds created havoc.

Pratapgarh : आंधी में उखड़े पेड़, टूटे यूनीपोल और बिजली के तार, तेज हवाओं ने मचाया उत्पात

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले में बुधवार को दोपहर ढाई बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए। गरज चमक और तेज हवा संग बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।

Trees uprooted in the storm, unipoles and electric wires broken, strong winds created havoc.
प्रतापगढ़ में आंधी के दौरान गिरा प्रवेश द्वार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

जिले में बुधवार को दोपहर ढाई बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए। गरज चमक और तेज हवा संग बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। आंधी ने शहर और ग्रामीण अंचल में हरे पेड़ों को उखाड़ दिया। जिससे सड़कों पर घंटों आवागमन बाधित रहा।

Trending Videos

विद्युत तारों पर पेड़ गिरने एवं खंभे टूटने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तेज हवाओं के कारण शहर व ग्रामीण अंचल में सड़क के किनारे लगे यूनीपोल टूट कर गिर गए। दुकानों पर लगे टीन शेड हवा में उड़ गए। आधे घंटे तक चली तेज हवा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं, आंधी के कारण पेड़ से कच्चे आम टूटकर गिर गए। जिससे नुकसान हुआ। मौसम विभाग ने जिले में 10 मिमी बारिश दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कंपनी गार्डेन के पास सीडीओ आवास के सामने पेड़ तेज हवा में उखड़ गया। सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास सड़क पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। अंबेडकर चौराहे पर लगा यूनीपोल उखड़कर नींबू पानी के ठेले पर गिर गया। जिला पंचायत गेट के पास लगा यूनीपोल बीच से ही टूट गया।

कचहरी के पास सड़क पर विशालकाय पेड़ उखड़कर बिजली के तार पर गिर गया। जिससे दो दुकानों को नुकसान हुआ। तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिस कारण घंटों आवागमन बाधित रहा। वहीं, मीराभवन चौराहे पर पेड़ की डाल गिरने से जाम लगा रहा। अष्टभुजा नगर में हाईटेंशन लाइन पर नीम का पेड़ गिर गया। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Trees uprooted in the storm, unipoles and electric wires broken, strong winds created havoc.
प्रतापगढ़ में आंधी और बारिश के दौरान जड़ से उखड़ गया विशाल वृक्ष। - फोटो : संवाद।

ग्रामीण अंचल में भी हुआ नुकसान

पट्टी रानीगंज मार्ग पर सांगापट्टी गांव के पास यूनीपोल सड़क पर गिर गया। उड़ैयाडीह-पृथ्वीगंज मार्ग पर आंधी से पेड़ उखड़कर गिर गया। दिलीपपुर के शीतलागंज मोड़ पर पुराना पीपल का पेड़ उखड़कर गिर गया। जिससे सड़क धंस गई। घंटों जाम लगा रहा। रखहा बाजार में भी सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा।

उड़ैयाडीह बाजार में आंधी से टिनशेड उड़ गया। कंधई के दीवानगंज चौराहे के समीप नीम का पेड़ दुकान पर गिर गया। दुकानदार बाल-बाल बच गया। संडवा चंद्रिका, रखहा में बारिश के साथ ओले गिरे। कंजा में सड़क पर नीम का पेड़ गिर गया। पट्टी-कोहड़ौर मार्ग स्थित कुकुआर में नीम का पेड़ गिरने से गुमटी दब गई। पट्टी-चिलबिला मार्ग पर पेड़ गिरने से जाम लगा रहा।

Trees uprooted in the storm, unipoles and electric wires broken, strong winds created havoc.
प्रतापगढ़ में आंधी और बारिश के दौरान जड़ से उखड़ गया विशाल वृक्ष। - फोटो : संवाद।

बिजली व्यवस्था चरमराई

बिजली के तार टूटने और खंभे गिरने से शहर व ग्रामीण अंचल में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शहर के चारों उपकेंद्रों से कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, ग्रामीण अंचल के 61 उपकेंद्रों पर भी बिजली गुल रही। कर्मचारी लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।

Trees uprooted in the storm, unipoles and electric wires broken, strong winds created havoc.
प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान गिरे ओले। - फोटो : संवाद।

तेज हवा से गिरे कच्चे आम

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण आम के कच्चे फल टूट कर गिर गए। जनपद में करीब 12 हजार हेक्टेयर में आम का उत्पादन होता है। आंधी से 20 से 30 फीसदी तक नुकसान का अनुमान है। मूंग, उड़द समेत अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है।

Trees uprooted in the storm, unipoles and electric wires broken, strong winds created havoc.
प्रतापगढ़ में आंधी ने मचाई तबाही। - फोटो : संवाद।

आंधी तूफान से ढह गई पीएचसी की चहारदीवारी

शिवगढ़ के पीएचसी बीरापुर भवन की चहार दीवारी पर बुधवार को पेड़ों के गिरने से गिर गई है। करीब दस वर्ष पहले चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। स्थानीय लोगों की मानें तो जर्जर अवस्था में खड़ी बाउंड्री की काफी दिनों से मरम्मत नहीं की गई थी। बुधवार को दोपहर आंधी के साथ हुई बरसात से पूरी बाउंड्रीवॉल भरभराकर गिर गई। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed