सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two arrested with MD worth lakhs, car seized

Pratapgarh News: लाखों की एमडी के साथ दो गिरफ्तार, कार सीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with MD worth lakhs, car seized
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीगंज पुलिस और स्पेशल टीम ने शनिवार की रात 18.43 ग्राम (एमडी) मेथामफेटामाइन ड्रग्स के साथ भागीपुर बनरहिया बाग के पास दो लोगों को पकड़ लिया। नशीले पदार्थ की बरामदगी के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके पास से मिली कार काे सीज कर दिया।
Trending Videos

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि शनिवार की रात स्पेशल टीम प्रभारी अर्जुन सिंह व रानीगंज थानाध्यक्ष प्रभात कुमार भागीपुर बनरहिया बाग के पास नशीले पदार्थ के सौदागरों की तलाश में लगे थे। इस बीच कार सवार पुलिस को देख रुक गए। हालांकि पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार सवार को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो पैकेट में 18.43 ग्राम एमडी बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब चार लाख के आसपास है। पकड़े गए गंभीरपुर निवासी मोहम्मद अनीस व असलम से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में जानकारी हासिल की। रविवार को लिखापढ़ी के बाद दोनों का चालान न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगना अकील की तलाश
स्पेशल टीम अब एमडी बेचने के सरगना अकील की तलाश में जुटी हुई है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि रानीगंज के रहने वाले अकील ने ही दोनों को एमडी बेचने के लिए उपलब्ध कराया था। रानीगंज क्षेत्र में ही बड़ी संख्या में युवक एमडी की गिरफ्त में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed