फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people, including a railway employee, killed in collision between two bikes.

Pratapgarh News: दो बाइक की भिड़ंत में रेलकर्मी समेत दो लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a railway employee, killed in collision between two bikes.
मृतक सुमित कुमार दुबे। फाइल फोटो
रायबरेली के खपटिहा गांव के पास प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर बुधवार शाम बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में रेल कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजन भी बेसुध हो गए।
विज्ञापन

प्रयागराज के झलवा निवासी सुमित कुमार दुबे (40) रेल कर्मी थे। बुधवार की शाम वह स्कूटी से रायबरेली गए थे। लौटते समय रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली स्थित खपटिहा निवासी लाली गौतम (45) के बाइक से खपटिहा गांव के पास ही हाईवे पर भिड़ गए।
विज्ञापन

दोनों असंतुलित होकर बाइक से हाईवे पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल लाली गौतम को ऊंचाहार सीएचसी से एम्स रायबरेली रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के इकलौते बेटे थे सुमित
घर के इकलौते बेटे सुमित लखनऊ में कार्यरत थे। पिता विजय कुमार की वर्ष 2013 में मौत हो चुकी है। सुमित की दो बहनों की शादी हो चुकी है। सुमित का पांच साल का बेटा है। पत्नी डिंपल गर्भवती हैं। जबकि मां गीता देवी रेलवे से सेवानिवृत्त हो चुकी है। सुमित की मौत से घर का चिराग बुझ गया। परिजन बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को प्रयागराज लेकर रवाना हो गए।

मृतक सुमित कुमार दुबे। फाइल फोटो

मृतक सुमित कुमार दुबे। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed