{"_id":"695b92368d8097597d0a33f3","slug":"two-robbery-accused-injured-in-police-encounter-arrested-and-admitted-to-hospital-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी घायल, गिरफ्तार कर अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी घायल, गिरफ्तार कर अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Jan 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौहर्जन पुल के पास जंगल में बहद ग्राम बसीरपुर में पुलिस टीम के साथ लूट के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।
- फोटो : संवाद।
विज्ञापन
विस्तार
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौहर्जन पुल के पास जंगल में बहद ग्राम बसीरपुर में पुलिस टीम के साथ लूट के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लवकुश ओझा और चांद के दाहिने पैर में गोली लगी है। बदमाशों के कब्जे से लूट की एक अदद ई-रिक्शे की बैटरी और दो देशी तमंचा, चार खोखे कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
Trending Videos
तीन जनवरी को थाना दिलीपपुर क्षेत्र के रामपुर आधारगंज में एक व्यक्ति से अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू दिखाकर ई-रिक्शा की बैटरी, मोबाइल फोन एवं जेब में रखे 700 रुपये छीन लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में थाना दिलीपपुर पुलिस टीम ने चौहर्जन पुल के पास जंगल में बहद ग्राम बसीरपुर में चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दो शातिर बदमाश लवकुश ओझा (18) पुत्र राकेश ओझा निवासी ग्राम श्रीपुर थाना रानीगंज और चांद (19) पुत्र रामबृक्ष निवासी ग्राम सराय शेर खान थाना रानीगंज के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से दो अदद देशी तमंचा, चार खोखे कारतूस, दो कारतूस बरामद किए गए।
