सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   UP Board: High school and intermediate exams will be held at 166 centres.

यूपी बोर्ड : 166 केंद्रों पर होगी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
UP Board: High school and intermediate exams will be held at 166 centres.
विज्ञापन
उत्तर प्रदेेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिले में 166 केंद्रों पर इस बार बोर्ड की परीक्षाएं होंगी, जबकि बीते साल 200 केंद्राें पर बोर्ड की परीक्षाएं हुईं थीं। डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति ने प्राप्त आपत्तियों को निस्तारित कर 166 केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड को भेजी थी। जिस यूपी बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी है।
Trending Videos

पहले चरण में यूपी बोर्ड ने जिले में 153 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। जिसके बाद प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों ने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए 183 आपत्तियां दर्ज कराई थीं। प्राप्त आपत्तियों को जिला स्तरीय समिति ने निस्तारित कर 166 केंद्रों की संभावित सूची जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से बोर्ड को भेजी थी। अधिकांश आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने को लेकर प्राप्त हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही परिषद के एक्स एकाउंट और फेसबुक पर भी अपलोड की गई है। जिले में करीब एक लाख विद्यार्थी इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed