सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Waterlogging at Ramapur underpass, traders protest by closing shops

Pratapgarh News: रामापुर अंडरपास में जलजमाव, व्यापारियों ने दुकान बंदकर जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging at Ramapur underpass, traders protest by closing shops
रानीगंज के रामापुर अंडरपास की बदहाली के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित रामापुर में नव निर्मित अंडरपास में जलजमाव होने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को दुकान बंद कर विरोध जताया। जलजमाव के बीच मौजूद व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अंडरपास में जलभराव से स्थानीय व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मौके पर पहुंचे रानीगंज तहसीलदार को व्यापारियों ने समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा।
Trending Videos

रानीगंज तहसील क्षेत्र के रामापुर बाजार क्राॅसिंग को बंद करने के बाद रेलवे ने अंडरपास का निर्माण कराया। अंडरपास में हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिस वजह से 25 से 30 गांव की करीब 15 हजार की आबादी आने जाने में परेशानी हो रही है। वहीं, स्थानीय लोगों को घर पहुंचने में तीन किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह आठ बजे दुकान बंदकर अंडरपास के पास पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने आठ घंटे तक बाजार को बंद रखा। तहसीलदार रानीगंज अजय संतोषी मौके पर पहुंचे तो व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, महामंत्री अमित कुमार उमर वैश्य ने डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।संजय कुमार मिश्र ने कहा कि अगर अंडरपास का नए सिरे से निर्माण नहीं कराया गया तो समस्त व्यापारी दुकान बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। रेल रोको आंदोलन करेंगे।
इस दौरान पीडब्ल्यूआई बलराम भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने उन्हें डीआरएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पीडब्ल्यूआई ने दो माह के भीतर अंडरपास को बाजार से जोड़ने की बात कही। तब व्यापारी शांत हुए। देर शाम बाजार में दुकानें खुलीं। प्रदर्शन में अयोध्या प्रसाद, उमेश चंद्र, नन्हे, पवन कुमार उमरवैश्य, संगम लाल, जगदीश मोदनवाल, शिवम गुप्ता, शंकर गुप्ता, हर्ष उमरवैश्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed