{"_id":"620a48d1f45b1557503cbf25","slug":"punjab-election-2022-pm-modi-narrated-a-story-related-to-rahul-gandhi-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Punjab: प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी से जुड़ा किस्सा सुनाया, बोले- 2014 में कांग्रेस के युवराज...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi in Punjab: प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी से जुड़ा किस्सा सुनाया, बोले- 2014 में कांग्रेस के युवराज...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 14 Feb 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पहली फिजिकल रैली करने पहुंचे। प्रधानमंत्री ने मंच से राहुल गांधी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया और कांग्रेस पर तंज कसा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पंजाब की जालंधर में रैली करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से 2014 का एक किस्सा सुनाया। इसमें बगैर राहुल गांधी का नाम लिए उन्होंने जमकर तंज कसा। प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 में भी उनका हेलीकॉप्टर कांग्रेस ने नहीं उड़ने दिया था।
पीएम मोदी ने क्या बताया?
प्रधानमंत्री कांग्रेस सरकार की खामियों को गिना रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, 'ये कैसे लोग हैं? इनका चरित्र कैसा है? मैं आपको बताता हूं। 2014 लोकसभा का जब चुनाव था। मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था और भाजपा ने मुझे पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था। मैं चुनाव अभियान के लिए पूरे देश में दौड़ रहा था। राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते गुजरात का भी काम कर रहा था।'
मोदी ने आगे बताया, 'एक दिन हुआ ऐसा कि मुझे पठानकोठ आना था और यहां से हेलीकॉप्टर लेकर हिमाचल प्रदेश जाना था। आप हैरान हो जाएंगे। कांग्रेस के नामदार, उनके युवराज, जो केवल एक पार्टी के सांसद थे और कुछ नहीं थे। उस दिन उनका भी अमृतसर के आस-पास कुछ कार्यक्रम था। उस दिन मेरे हवाई जहाज को उड़ने नहीं दिया गया। मुझे पठानकोठ पहुंचने में एक-डेढ़ घंटे देरी हुई। जब पठानकोठ पहुंचा तो फिर मेरे हेलीकॉप्टर को नहीं उड़ने दिया। क्योंकि कांग्रेस के युवराज को पंजाब के किसी दूसरे इलाके में जाना था। इसलिए मुझे हवाई यात्रा करने से रोक दिया गया था। मुझे हिमाचल प्रदेश के दोनों कार्यक्रम रद्द करने पड़े थे। ऐसा सत्ता का दुरुपयोग एक परिवार के लोग करते थे।'
Trending Videos

मोदी ने और क्या-क्या कहा?
जालंधर में रैली को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : twitter @BJP4Punjab
- फिर चन्नी पर साधा निशाना : 'मैं सभी गुरुओं को प्रणाम करते हुए जालंधर की धरती से शक्तिपीठ देवी माता त्रिपुरमालिनी को श्रद्धापूवर्क नमन करता हूं। आज मेरी इच्छा थी कि इस कार्यक्रम के बाद मैं देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं। देवी जी का आशीर्वाद लूं, लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। आप हेलीकॉप्टर से चले जाइए।'
- अकाली दल को भी आड़े हाथों लिया : 'एक समय ऐसा था कि अकाली दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं था, भाजपा के समर्थन के बिना उनकी सरकार नहीं चल सकती थी। उस स्थिति में कुदरती न्याय तो ये कहता था कि डिप्टी सीएम भाजपा का बनना चाहिए था। लेकिन उस समय भी हमारे साथ अन्याय हुआ और बादल साहब ने अपने बेटे को ही उपमुख्यमंत्री बना दिया।'
- वीर शहीदों को किया नमन : मोदी ने मंच से कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की, हमारे वीर शहीदों की तीसरी बरसी है। मैं पंजाब की धरती से भारत मां के वीर शहीदों के चरणों में श्रद्धापूर्वक सिर झुकाता हूं। पीएम ने कहा कि पंजाब ने मुझे तब रोटी खिलाई है जब मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर यहां गांव-गांव में काम करता था। पंजाब ने मुझे इतना कुछ दिया है कि मैं इसका कर्ज उतारने के लिए जितनी सेवा करता हूं, मुझे उतनी ही और मेहनत करने का मन करता है।
- नवा पंजाब का दिया नारा : पीएम ने कहा कि बीते वर्षों में आप सभी ने देश के लिए मेरी मेहनत देखी है। हम देश के लिए जो संकल्प लेते हैं, उसे हम प्रकल्प बनाते हैं और प्रकल्प को परिपूर्ण करने के लिए जीवन खपा देते हैं। मोदी ने कहा कि नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवां पंजाब’ बनेगा। नवां पंजाब- जिसमें विरासत भी होगी, विकास भी होगा। नवां पंजाब- जो कर्ज से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा। नवां पंजाब- जहां हर दलित भाई-बहन को मान मिलेगा, हर स्तर पर उचित भागीदारी मिलेगी।
- किसानों का कर्ज उतारना चाहता हूं : मोदी ने कहा कि मैं पंजाब का कर्ज चुकाना चाहता हूं। आज पंजाब के 23 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का पैसा जा रहा है। किसानों से एमएसपी पर फसल खरीद भी भाजपा सरकार ने दोगुनी से ज्यादा बढ़ाई है। हमने ये भी सुनिश्चित किया कि खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जाए।
- आम आदमी पार्टी भी रही निशाने पर : आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने काम-काज के भरोसे चुनाव लड़ती है। जिनके पास कामकाज का हिसाब नहीं हैं, कुछ ऐसे लोग भी पंजाब में झूठ का खेल खेलने आ गए हैं। ये पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करते हैं और ये लोग खुद गली, मोहल्ले में शराब के ठेके खुलवाने के एक्सपर्ट हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि आप कल्पना कीजिए आपके पास बंगला, खेत, गाड़ी, खलिहान है, अच्छी खासी जिंदगी है सब कुछ है। लेकिन आपका जवान बेटा नशे की लत में डूब गया तो आपकी ये मिल्कियत किस काम आएगी।