सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1993 candidates did not appear for the police recruitment exam

Raebareli News: 1993 अभ्यर्थियों ने नहीं दी पुलिस भर्ती परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 16 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
1993 candidates did not appear for the police recruitment exam
रायबरेली में एफजी कॉलेज परीक्षा के से बाहर निकलते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत दूसरे दिन रविवार को भी लिखित परीक्षा कराई गई। दो पालियों में हुई इस परीक्षा में 1993 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
Trending Videos


दोनों पालियों में 7200 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 5207 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ा पहरा दिखा। प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी भ्रमण करते रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन पहली पाली में 3600 अभ्यर्थियों में से 2560 अभ्यर्थी उपस्थित और 1040 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। दूसरी पाली में 3600 अभ्यर्थियों में से 2647 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 953 अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए। परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने लगातार भ्रमण किया।

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, दोनों दिन चार पालियों में सकुशल परीक्षा कराई गई। प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी आवंटित रहे। इनमें 10,227 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए परीक्षा दी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि जिले के प्रत्येक केंद्र में कड़ी निगरानी रही। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed