{"_id":"69b85b152e775b715c01593e","slug":"two-friends-crushed-by-a-dumper-one-dead-raebareli-news-c-101-1-slko1031-153203-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर ने दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव में रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
ऊंचाहार। जगदीशपुर गांव के पास सोमवार सुबह बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने नारेबाजी के साथ हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन पर दो घंटे बाद लोग शांत हुए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
मदारीपुर गांव निवासी राज (18) राजकीय हाईस्कूल उमरन में कक्षा 10 का छात्र था। सुबह 10 बजे अपने साथी गांव के ही चंद्रकेश (18) के साथ सरबहदा गांव आलू देने गया था। लौटते समय जगदीशपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस सड़क पर निर्माण सामग्री ले जा रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
चंद्रकेश बाइक चला रहा था, जबकि राज पीछे बैठा था। राज डंपर के पहिये के चपेट में आ गया, जबकि चंद्रकेश दूर जा गिरा। इससे राज की मौत हो गई, जबकि चंद्रकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन व क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोग हंगामा करने लगे।
लोगों का कहना था कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य पर सामग्री ढोने वाले डंपर मनमाने तरीके से दौड़ाए जा रहे हैं। इस वजह से लोग हादसे का शिकार होते हैं। चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पीडि़त परिवार को मदद दी जाए। लोगों के हंगामे और हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। करीब दोपहर 12 बजे मामले में कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मदद दिलाने के भरोसे पर लोगों का गुस्सा शांत हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रखे थे। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने मौके पर हादसे की जांच की। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे की खबर सुन बेहोश हुई मां
मृतक राज ने हाल ही में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। उसकी दो बड़ी बहनें पूनम और नीलम हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका एक छोटा भाई सत्यम कक्षा आठ का छात्र है। राज की मां यशोदा को घटना की खबर मिलते ही वह बेहोश हो गईं। होश आने पर वह अपने बेटे से मिलने के लिए रोती रहीं। उनके करुण क्रंदन को सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
Trending Videos