{"_id":"69b85aac1819817ecd02c3bf","slug":"railway-crossing-gate-broken-due-to-collision-with-e-rickshaw-raebareli-news-c-101-1-slko1034-153194-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ई रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे क्रॉसिंग गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ई रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे क्रॉसिंग गेट
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कस्बे में रायबरेली रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 71-बी का एक गेट सोमवार को उस समय टूट गया, जब कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी को पास कराने के लिए फाटक बंद किए जा रहे थे। क्रॉसिंग बंद होते समय जल्दबाजी में ई रिक्शा ने निकलने का प्रयास किया, तभी उससे टकराकर गेट टूट गया।
गेटमैन ने तुरंत ही लालगंज स्टेशन को अवगत कराया। इसके बाद स्लाइडिंग गेट लगाकर सड़क मार्ग का यातायात रोका गया। इसके बाद लालगंज स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को पास कराया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
घटना सुबह लगभग 11:24 बजे हुई। कानपुर से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए गेटमैन ने फाटक बंद करने का प्रयास किया। इसी दौरान सब्जी लदा ई रिक्शा जल्दबाजी में क्रॉसिंग पार करने लगा। इसी बीच ई रिक्शा की छत पर लगे कैरियर से क्रॉसिंग का बूम फंसकर टूट गया। अचानक हुई घटना से अफरातफरी मच गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आवागमन अवरुद्ध हो गया।
बाद में क्रॉसिंग भले ही खुल गई, लेकिन बूम टूटकर सड़क पर पड़ा होने से वाहनों को निकलने में दिक्कत आई। इससे आधे घंटे तक सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। आरपीएफ प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि ई रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos