सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   A high-tech meeting room equipped with modern facilities will be built at the CMO office

Raebareli News: सीएमओ कार्यालय में बनेगा हाईटेक सुविधायुक्त बैठक कक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 18 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
A high-tech meeting room equipped with modern facilities will be built at the CMO office
सीएमओ दफ्तर परिसर में इसी जगह पर बनेगा मीटिंग हॉल।
विज्ञापन
रायबरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक उच्च तकनीकी सुविधाओं से युक्त बैठक कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 1.80 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। नए भवन में अतिथियों के ठहरने की भी व्यवस्था होगी। इसमें भूतल पर बैठक कक्ष और ऊपरी तल पर दो कमरों का अतिथि कक्ष बनेगा। एक बहुउद्देशीय हॉल और छोटी रसोई का निर्माण भी किया जाएगा। इस निर्माण से विभागीय बैठकों और कार्यक्रमों के लिए होटल बुक कराने की परेशानी समाप्त होगी।


शासन ने निर्माण कार्य का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को दिया है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्तमान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का एएनएमटीसी हॉल सामान्य बैठकों के लिए उपयोग होता है। परिचर्या की पढ़ाई शुरू होने के कारण यह हॉल अब खाली नहीं रहता है। शासन ने विभाग को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए 1.80 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण संस्था ने संबंधित स्थल पर सफाई का काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। यह नया भवन बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए उपयोगी होगा। उन्हें रात में रुकने की सुविधा प्रदान करने के लिए दो विशेष कमरे तैयार होंगे। नए भवन के भूतल पर सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त बैठक कक्ष होगा। इसके ऊपरी तल पर अतिथि कक्ष, एक छोटी रसोई और एक बहुउद्देशीय हॉल बनेगा। यह सुविधा महत्वपूर्ण व्यक्तियों के लिए उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि शासन से मीटिंग हाल के लिए 1.80 करोड़ रुपये मिले हैं। निर्माण एजेंसी को काम भी मिल गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। सुविधायुक्त मीटिंग हाल बनने से विभागीय कार्यों में काफी सहूलियतें मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed