फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ban on electronic gadgets at examination centers

Raebareli News: परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पाबंदी

Sun, 25 Oct 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 25 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ban on electronic gadgets at examination centers
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए जिले में 24 केंद्र बनाए गए हैं। रविवार, 25 अक्तूबर को परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके बाद 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में 9744 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


परीक्षा को सुचारु और नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, लैपटॉप, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


डीएम ने केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी समय से केंद्रों पर पहुंचें और परीक्षा समाप्त होने तक मौजूद रहें। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के साथ अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिलाधिकारी ने शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और फीरोज गांधी डिग्री कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शनिवार को सभी केंद्रों पर ड्यूटी स्टाफ के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियां पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed