{"_id":"6ae39398ef79a65e65057f54","slug":"bullet-motorcycle-crashes-into-a-stationary-truck-youth-dies-raebareli-news-c-101-1-rai1002-171088-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खड़े ट्रक से भिड़ी बुलेट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खड़े ट्रक से भिड़ी बुलेट, युवक की मौत
Fri, 30 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
मृतकमृतक
रायबरेली। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर बुधवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बुलेट बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, युवक ने हेलमेट पहन रखा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे छेदी का पुरवा गांव निवासी अर्चित (23) पुत्र देवेंद्र अपने साथी धीरज (22) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बुधवार रात करीब 9:15 बजे हाईवे पर तकिया के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी अमावां पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने अर्चित को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल धीरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
तेज रफ्तार और अंधेरे में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अर्चित बुलेट बाइक चला रहे थे और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। रात में सड़क पर अंधेरा होने के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और ट्रक से टकरा गए। हेलमेट पहने होने के बावजूद उनके सिर में गंभीर चोट आई। अर्चित इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। वह बरवारी चौराहे पर अपने भाई के साथ कार सेंटर भी देखते थे।
विज्ञापन
सड़क पर खड़े भारी वाहन बन रहे खतरा
मिल एरिया क्षेत्र से रायबरेली-सुल्तानपुर और अयोध्या हाईवे गुजरते हैं। व्यस्त मार्गों पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। प्रशासनिक अधिकारी कई बैठकों में हाईवे पर वाहन खड़े नहीं करने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इससे पहले 10 जनवरी को सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर बरवारीपुर के पास नो एंट्री खुलने के दौरान डंपर की टक्कर से फुरसतगंज रेलवे स्टेशन जा रहे स्टेशन मास्टर श्रवण कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई थी।