फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   New motor installed; 3,000 people get relief

Raebareli News: नई मोटर लगी, तीन हजार लोगों को मिली राहत

Fri, 30 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 30 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
New motor installed; 3,000 people get relief
रायबरेली। शहर के सुरजूपुर समेत आसपास के मोहल्लों में बुधवार रात से पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई। इससे करीब तीन हजार लोगों ने राहत की सांस ली है। बड़े नलकूप में नई मोटर लगाई गई है। इससे अब बार-बार मोटर खराब होने और पेयजल संकट की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। आपूर्ति ठप होने से लोगों को हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा था। सुरजूपुर मोहल्ले में पानी के टैंकर भी पहुंचाने पड़े थे।
विज्ञापन

अमर उजाला की संवाद न्यूज एजेंसी ने 27 अक्तूबर के अंक में ‘मोटर हुई खराब, दो मोहल्लों में नलकूप से पेयजल आपूर्ति ठप’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बड़े और मिनी नलकूप की मोटर खराब होने से सुरजूपुर, खटिकाना और रामलीला मैदान क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बंद होने की समस्या उजागर की गई थी। इसके बाद 28 अक्तूबर को ‘ठीक नहीं हो पाई नलकूप की मोटर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई।
विज्ञापन

लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह ने जलकल विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और बड़े नलकूप की मोटर तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सहायक अभियंता राजकुमार सिंह और अवर अभियंता प्रियंका यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। बड़े नलकूप के लिए नई मोटर उपलब्ध कराई गई। बुधवार रात मोटर लगाने के बाद पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी अंकित त्रिपाठी और अमित मिश्रा ने बताया कि खबरों का असर हुआ और अधिकारी हरकत में आए। पहले पुरानी मोटर लगाने से वह बार-बार खराब हो जाती थी। इस बार नई मोटर लगने से समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि नई मोटर लगवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed