{"_id":"6aaaf10b0779e9a41e0a6d8c","slug":"car-rams-into-dumper-driver-dies-woman-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-167609-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डंपर में घुसी कार, चालक की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डंपर में घुसी कार, चालक की मौत, महिला घायल
Thu, 17 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
सतांव। बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित गंभीपुर के पास बुधवार सुबह साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू कार आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी। इससे कार चालक की मौत हो गई। कार में सवार महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर हादसे की जांच कर रही है।
सरेनी थाना क्षेत्र के बोडी खेड़ा (झामपुर) निवासी भरतलाल तिवारी (29) क्षेत्र के ही सागर गांव की रहने वाली पदमा सिंह (50) पत्नी कुंवर बहादुर सिंह की कार चलाते थे। सुबह पदमा सिंह किसी काम के सिससिले में कार से लखनऊ जा रही थीं। गाड़ी भरतलाल चला रहे थे। हाईवे पर गंभीपुर गांव के पास सुबह 11 बजे अचानक एक साइकिल सवार कार के आगे आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसी।
टक्कर जोरदार होने के कारण चालक भरतलाल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पदमा सिंह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पदमा सिंह को सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां उन्हें हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे के बाद डंपर चालक भाग निकला। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।