{"_id":"6aabd4e173aa5e77290fb081","slug":"video-rayabral-ma-sathasayata-abhayana-ka-lkara-samajavatha-chhatara-sabha-oura-ebvapa-ma-jhaugdhapa-palsa-sa-nakajhaka-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी में झड़प; पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी में झड़प; पुलिस से नोकझोंक
रायबरेली में सदस्यता अभियान को लेकर समाजवादी छात्र सभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी छात्र सभा पर अभद्रता का आरोप लगाया। विवाद के दौरान समाजवादी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली प्रभारी के बीच तीखी बहस हुई। इसके विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेज गेट और सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ आशीष निगम, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और एसडीएम सदर गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले की गर्माहट बढ़ और सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच एबीवीपी के सदस्य भी मौके पर आ गए और दोनों पक्षों से एक दूसरे को देख लेने की बात होने लगी। एसपी कार्यालय परिसर अखाड़ा बना नजर आया। सपा पदाधिकारियों ने कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।