फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   CPI(ML) raised its voice through a protest.

Raebareli News: भाकपा माले ने प्रदर्शन कर उठाई आवाज

Sat, 15 Aug 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 15 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
CPI(ML) raised its voice through a protest.
प्रदर्शन करते लोग
रायबरेली। भाकपा (माले) ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को कम पारिश्रमिक देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार से आशा वर्कर्स के साथ हुए समझौते को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य विजय विद्रोही ने सरकार पर मेहनतकश लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी 2026 को आशा वर्कर्स यूनियन और सरकार के बीच 10 हजार रुपये के भुगतान सहित 12 मांगों पर समझौता हुआ था। आरोप लगाया कि सरकार छह माह बाद भी इसे लागू नहीं कर रही है। मिड डे मील वर्कर्स का पांच माह का बकाया मानदेय भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

भाकपा माले जिला सचिव हनुमान अंबेडकर ने सिंचाई और पेयजल संकट उठाया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन के बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed