फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cut through the field's boundary ridge

Raebareli News: साहब, भूमिधरी खेत की काट डाली मेड़

Sun, 25 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 25 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cut through the field's boundary ridge
ऊंचाहार कोतवाली में समाधान दिवस में शिकायत करते लोग। 
रायबरेली। जिले के सभी थानों और कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें राजस्व और पुलिसकर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। शिकायतों का निस्तारण नहीं होने से ज्यादातर फरियादियों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


गदागंज में थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने फरियाद सुनी। गोविंदपुर माधव गांव निवासी उर्मिला देवी ने गांव के एक व्यक्ति पर जबरन खेत की मेड़ काटने का आरोप लगाया। यहां तीन शिकायतें आईं, लेकिन किसी का निस्तारण नहीं हुआ। दरोगा अनिल शर्मा, कानूनगो हरि प्रकाश तिवारी और शिवप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऊंचाहार में तहसीलदार सुनील कुमार की अगुवाई में समाधान दिवस हुआ। पूरे महेशबख्श मजरे कंदरावां निवासी माताबदल ने पीडब्ल्यूडी पर भूमिधरी जमीन पर जबरन पक्की सड़क बनाने का आरोप लगाया। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए। भिखनापुर निवासी रामफेर मिश्रा ने 14 वर्षों से जमीन की पत्थरगड़ी के लिए चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं होने की शिकायत की। यहां 12 शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोन कोतवाली में नायब तहसीलदार रिचा सिंह ने फरियाद सुनी। उन्होंने बताया कि 12 में एक शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष के लिए टीमें गठित की गईं। लालगंज में पूरे लाल बेग का पुरवा निवासी शिवशंकर ने एक व्यक्ति पर विवादित भूमि पर दरवाजा लगाने का आरोप लगाया।


रघुनाथगंज निवासी शिवप्रसाद ने पांच लोगों पर मारपीट, जबकि मेरुई निवासी राकेश कुमार ने चार लोगों पर मारपीट और जानमाल की धमकी देने की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि 12 में तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। सरेनी में आठ में दो शिकायतें निस्तारित हुईं। डलमऊ में 10 शिकायतें आईं। कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि इनके निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed