{"_id":"6ae4f9d3fb1613210c09cfc1","slug":"dispute-erupts-during-dance-at-wedding-procession-bricks-and-stones-thrown-raebareli-news-c-102-1-slko1037-166742-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बारात में डांस के दौरान विवाद, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बारात में डांस के दौरान विवाद, चले ईंट-पत्थर
Sat, 31 Oct 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा क्षेत्र के कांतापुरवा गांव में बरात के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए बरातियों पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। जेसीबी से कुचलने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में चार बराती गंभीर रूप से घायल हो गए।
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के भीखापुरवा निवासी विनोद कुमार के अनुसार, 25 अक्तूबर की रात वह बेटे संजीत कुमार की बरात लेकर रेउसा के कांतापुरवा गांव निवासी रामकृपाल के यहां पहुंचे थे। द्वारचार के दौरान डीजे पर बराती डांस कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच कांतापुरवा मजरा रसूलपुर निवासी शिवकुमार, हिमांशु, अरविंद और पप्पू निषाद अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि हमलावरों ने जेसीबी से कुचलने का प्रयास किया और ईंट-पत्थर भी फेंके। हमले में अजीत कुमार, पंकज कुमार, लालजी और सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विनोद कुमार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दूसरे पक्ष के शिवकुमार ने रामकृपाल, अवधेश, अनिल भारती और संतोष पर मारपीट करने तथा जेसीबी पर ईंट-गुम्मे फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ हर्षित चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष के चार आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।