सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer's body found in suspicious circumstances at home

Raebareli News: संदिग्ध हालात में घर में मिला किसान का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 16 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in suspicious circumstances at home
विज्ञापन
सतांव। गुरुबख्शगंज के एक गांव में रविवार को एक किसान का शव उसके घर में मिला। किसान का गला कटा हुआ था। यह घटना कैसे हुई, इसकी परिवार के लोगों को जानकारी नहीं है। घटना के समय परिवार के लोग खेत पर थे। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की।
Trending Videos



दुनिया पति का पुरवा मजरे कोरिहर गांव निवासी 50 वर्षीय राम बहादुर का शव घर के पीछे वाले कमरे में रविवार को पड़ा मिला। उनके गले का अगला हिस्सा धारदार हथियार से बुरी तरह कटा हुआ था। शव के बगल में एक चाकू भी पड़ी मिली। राम बहादुर की बेटी खेत से घर लौटी तो उसने पिता का शव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से चाकू बरामद की है। घटना से राम बहादुर की पत्नी सुमित्रा, दो बेटे सूरज (28) और राहुल (19) व बेटी पूनम (20) का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि राम बहादुर शराब पीने के आदी थे। घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे खेत में काम कर रहे थे। राम बहादुर घर में अकेले थे। इस घटना के संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed