{"_id":"614777cb8ebc3ea80418482a","slug":"ganesh-chaturthi-celebrate-raibaraily-news-lko5963153103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरया...की रही गूंज, खूब थिरके भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरया...की रही गूंज, खूब थिरके भक्त
विज्ञापन

प्रतिमा के भू-विसर्जन के लिए ले जाते भक्त।
- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली। दस दिन तक चले उत्सव के साथ गणेश चतुर्थी पर्व का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में गणपति बप्पा मोरइया की गूंज रही। गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया। इस दौरान भक्त भक्ति गीतों पर खूब थिरके।
शहर में चंदापुर कोठी, खालीसहाट, घंटाघर चौराहा आदि स्थानों से होकर विसर्जन यात्राएं निकली। क्या महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गणपति बप्पा मोरया के नारे लगाए। राजघाट पर प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया गया।
राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव में भंडारा हुआ, जिसमें भक्तों ने प्रसाद छका। भाजपा नेता अतुल सिंह ने पहुंचकर गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया व प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर भाजपा नेता डीएन पाठक, विजय मिश्रा, राम प्रकाश, अर्जुन सिंह, गंगाराम सरोज, गंगा विष्णु सरोज मौजूद रहे।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में भक्तों ने गणपत्ति बप्पा मोरइया... के बीच प्रतिमा का भू-विसर्जन किया। इस दौरान भक्त गाजे-बाजे के साथ खूब थिरके। गांवों में भक्तों ने भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की थी।
भक्तों ने विभिन्न प्रकार से गणेश जी की पूजा अर्चना किया और उत्सव मनाया। सभी मूर्ति स्थापना स्थलों से ग्रामीण भक्तों ने विसर्जन यात्रा निकाल कर विभिन्न गांवों की परिक्रमा करते हुए प्रतिमाओं का भू-विसर्जन कर दिया।
भक्तों ने गणेश जी की मूर्तियों को विभिन्न वाहनों पर गाजे-बाजे के साथ ले जाकर भक्ति में झूमते नाचते हुए बनईमऊ पुल के पास शारदा सहायक पुरवा ब्रान्च के किनारे भू-विसर्जन किया।
परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के वार्ड नंबर दो रामसागर मोहल्ले में इस बार भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा का सई नदी तट पर भू-विसर्जन किया गया।
भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुुए प्रतिमा का विसर्जन किया और खूब थिरके। इस मौके पर इस मौके पर पुजारी आचार्य धर्मेश, राजू कौशल, आशू जायसवाल, कमल चंद्र वैश्य, रामसजीवन, नागार्जुन, महेंद्र कुमार, देव शरण सिंह, गुलाब चंद वैश्य, राधेश्याम मिश्रा, संतोष कौशल मौजूूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos