UP: सोनिया, राहुल समेत 43 के खिलाफ फौजदारी रिवीजन की सुनवाई, मौजूद नहीं हुए विपक्षी पक्षकार
मामला सरकारी जमीन के अभिलेखों में हेराफेरी और कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से एक विद्यालय के मान्यता दिलाने से संबंधित है। मामले में सांसद राहुल गांधी, पूर्व सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सांसद केएल शर्मा समेत 43 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यायालय में पूर्व सांसद सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ सोमवार को विचाराधीन फौजदारी रिवीजन मामले की सुनवाई हुई। वादी बृजेंद्र शरण गांधी और लाखन सिंह सुनवाई के दौरान उपस्थित रहे। हालांकि, विपक्षी पक्षकारों के न्यायालय में हाजिर न होने से सुनवाई की कार्रवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए चार जुलाई की तिथि निर्धारित की है।
यह फौजदारी रिवीजन मामला काफी समय से विचाराधीन है। इसमें कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। न्यायालय इस मामले में आगे की कार्रवाई तय करेगा। यह मामला सरकारी जमीन के अभिलेखों में हेराफेरी और कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से एक विद्यालय के मान्यता दिलाने से संबंधित है। मामले में सांसद राहुल गांधी, पूर्व सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सांसद केएल शर्मा समेत 43 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। इस फौजदारी रिवीजन में कुल 43 पक्षकार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत: सीएम योगी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
ये भी पढ़ें - लखनऊ: कोचिंग सेंटर में दर्दनाक हादसा, एसी के तार से झूलकर उतरे लोग; गेट पर आग लगने से 15 जिंदा जले; तस्वीरें
मुख्य पक्षकारों में तत्कालीन डीएम हर्षिता माथुर, पूर्व सांसद सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, वायवाड सांसद प्रियंका गांधी के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, ओंकार राणा और चंद्रशेखर मालवीय, पूर्व बीएसए पीएन सिंह, आनंद प्रकाश शर्मा और शिवेंद्र सिंह के नाम भी शामिल हैं। मामले की सुनवाई जिला जज अमित पाल सिंह की कोर्ट में हो रही है। सोमवार को न्यायालय में पुकारने पर भी कोई विपक्षी पक्षकार हाजिर नहीं हुआ।