{"_id":"6a7fede65de943bf8d0a7cd3","slug":"video-video-rayabral-ma-shana-ka-satha-faharaya-gaya-taraga-savatatarata-thavasa-ka-thhama-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में शान के साथ फहराया गया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में शान के साथ फहराया गया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की धूम
जिले भर में स्वतंत्रता दिवस शान ओ शौकत के साथ मनाया गया। हर जगह स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और उनके त्याग से प्रेरणा लेने का पर्व है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।