फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Seats on trains for Diwali are starting to fill up

Raebareli News: दिवाली के लिए ट्रेनों में भरने लगीं सीटें

Tue, 15 Sep 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 15 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Seats on trains for Diwali are starting to fill up
शहर के रेलवे स्टेशन का आरक्षण काउंटर। 
रायबरेली। अक्तूबर और नवंबर में दशहरा, दीपावली समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं। त्योहारों पर दूसरे प्रदेशों और बड़े शहरों में काम करने वाले लोग घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। भीड़ से बचने और सीट के लिए लोग अभी से आरक्षण करा रहे हैं। इससे रेलवे स्टेशनों के आरक्षण काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


दिल्ली, पंजाब और बिहार से रायबरेली आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नवंबर के पहले सप्ताह की सीटें अभी से भरने लगी हैं। आरक्षण कराने पहुंच रहे यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रहा है। सीट कन्फर्म होने की उम्मीद में यात्री वेटिंग टिकट ले रहे हैं। कन्फर्म टिकट के लिए लोग आसपास के शहरों के स्टेशनों से भी आरक्षण कराने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही स्पेशल ट्रेनों में भी सीट बुक कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों आरक्षण काउंटर पर भीड़ बढ़ गई है। काउंटर के पास बने पोर्टिको को तोड़ने का काम चल रहा है, जिससे रास्ता बंद है। इसके कारण यात्रियों को दूसरे रास्ते से प्लेटफॉर्म की ओर से आरक्षण काउंटर तक पहुंचना पड़ रहा है। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। जरूरत के अनुसार और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बछरावां में दूसरे दिन भी आरक्षण सेवा ठप
बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग के महत्वपूर्ण स्टेशन बछरावां में सोमवार को दूसरे दिन भी आरक्षण सेवा ठप रही। रविवार को तकनीकी समस्या के कारण पूरे दिन आरक्षित टिकट जारी नहीं हो सके थे। सोमवार को भी यात्री आरक्षण कराने के लिए पहुंचे और लाइन में लगे रहे, लेकिन सुबह आठ बजे काउंटर खुलने के बाद भी टिकट नहीं बन सके।


कई घंटे इंतजार के बाद यात्रियों को दूसरे दिन भी निराश होकर लौटना पड़ा। आरक्षण कराने पहुंचे रोहित, अंकित, सुमन, अनुपम और राधिका ने बताया कि वे काउंटर खुलने से करीब दो घंटे पहले लाइन में लग गए थे लेकिन काउंटर खुलने के बाद भी टिकट नहीं बन सके। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार बाजपेयी ने बताया कि सर्वर डाउन होने के कारण आरक्षण टिकट नहीं बन पा रहे हैं। समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed