{"_id":"69b702ef7521faaca70084c7","slug":"the-situation-has-not-improved-there-is-a-scramble-for-cylinders-raebareli-news-c-101-1-slko1031-153126-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: हालात में सुधार नहीं, सिलिंडर के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: हालात में सुधार नहीं, सिलिंडर के लिए मारामारी
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
बछरावां कस्बा में भरा गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ता।
विज्ञापन
रायबरेली। घड़ी में सुबह के करीब 9:30 बज रहे थे। गोरा बाजार स्थित कुमार गैस एजेंसी के कार्यालय का शटर बंद था। एक कर्मचारी अंदर बैठा था। गैस सिलिंडर के लिए लोग मौजूद थे। अंदर बैठा कर्मचारी गैस सिलिंडर न होने की बात कह रहा था। कर्मचारी का कहना था कि पहले केवाईसी कराओ, उसके बाद सिलिंडर मिलेगा।
एजेंसी के बाहर मौजूद रामशंकर यादव, रामलाल तिवारी कहते हैं कि भइया बड़ी मुसीबत आ गई है। सिलिंडर के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सुबह के करीब 10:30 बजे सर्वोदय नगर स्थित रायबरेली गैस एजेंसी का नजारा कुछ बदला सा दिखा।
यहां पर गैस एजेंसी का दफ्तर तो खुला था, लेकिन उसके सामने लोगों की लंबी कतार लगी थी। पुरुषों के साथ महिलाएं लाइन में खड़ी होकर महज एक गैस सिलिंडर पाने और केवाईसी कराने को लेकर मारामारी करती दिखी। जिला प्रशासन और जिला पूर्ति विभाग भले ही गैस की किल्लत न होने का दावा करे, लेकिन जिले की 56 गैस एजेंसियों का कमोवेश यही हाल है।
गैस एजेंसियों के सामने सुबह छह बजे से लग रही कतारें साफ बयां करती हैं कि गैस संकट से उन्हें किस तरह परेशानी झेलनी पड़ रही है। ज्यादातर गैस एजेंसियों के गोदाम बंद हैं, जबकि कार्यालयों में केवाईसी कराने का कार्य हो रहा है। खास बात ये है कि चूल्हा चौका छोड़कर महिलाएं भी गैस सिलिंडर पाने की चाहत और केवाईसी कराने को लेकर गैस एजेंसियों में पहुंच रही हैं।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक रायबरेली इंडेन गैस सर्विस के गोदाम में बीते शुक्रवार से ताला लटक रहा है। उपभोक्ता अभिषेक अग्रहरि, पवन यादव ने बताया कि सरकार कह रही है कि गैस की किल्लत नहीं है, लेकिन तीन दिन से गोदाम में गैस संकट है। पूर्ति निरीक्षक सूर्यकांत चौरसिया ने बताया कि एक दो दिन में गैस सिलिंडर को गोदाम में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
रोजाना करीब 36 हजार सिलिंडर की हो रही बुकिंग
गैस सिलिंडर पाने के लिए एजेंसियों में बुकिंग तेजी से हो रही है। जिला पूर्ति विभाग के आंकड़े बताते हैं कि हर दिन करीब 36 हजार सिलिंडर की बुकिंग हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गैस सिलिंडर पाने के लिए लोग कितना उतावले दिख रहे हैं। विभाग का दावा है कि गैस संकट नहीं है। नियमों के तहत सभी को गैस सिलिंडर मुहैया कराया जा रहा है।
गैस का नहीं है संकट
जिले की 56 गैस एजेंसियों में वितरण के लिए करीब 12 हजार गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। लोगों के दो-दो सिलिंडर भराने के चलते ऐसी समस्या आई है। जहां पहले 45 दिन में लोग गैस सिलिंडर लेते थे, अब 25 दिन में ही गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पहुंच रहे हैं। गैस का संकट नहीं है। लोग केवाईसी करा लें। लोगों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए, इसके लिए अधिकारियों की टीम गैस एजेंसियों की निगरानी कर रही है।
- उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos