'आजम थे, हैं और रहेंगे': जेल में मुलाकात के बाद अखिलेश बोले- किसी भी राजनीतिक परिवार ने इतना अन्याय नहीं झेला
अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी पर आजम खां के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया। साथ ही इस मुलाकात को भावनात्मक रिश्ता बताया। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में पार्टी नेता आजम खां से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा "आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे। किसी भी परिवार ने और खास तौर पर किसी राजनीतिक परिवार ने, उतना अन्याय नहीं झेला है जितना कि आजम खां के परिवार ने झेला है।"
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आजम खां के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं। इन झूठे मामलों के कारण उन्हें कई साल जेल में बिताने पड़े हैं। यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर शिक्षा और ज्ञान की परवाह न करने का आरोप लगाया। जेल में दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान आजम खान के स्वास्थ्य और उनकी स्थिति को लेकर चर्चा हुई। अखिलेश यादव ने आजम खां से व्यक्तिगत जुड़ाव का उल्लेख करते हुए इस मुलाकात को भावनात्मक रिश्ता बताया।
VIDEO | Rampur, Uttar Pradesh: Samajwadi Party president Akhilesh Yadav meets party leader Azam Khan at Rampur Jail, says, "I have just met respected Azam Khan. Azam was, Azam is, and Azam will remain. No family, particularly no political family, has faced as much injustice as the family of respected Azam Khan. And who is responsible for this injustice? False cases have been filed against him. He has spent so many years in jail, and the truth is that the Bharatiya Janata Party has no concern for education or knowledge. It is not concerned about universities either. The university has been destroyed in the true sense of the word. The conspiracy and plot hatched to destroy it are such that perhaps no government, not even a dictatorial one, has ever caused such devastation to the field of education. False cases have been filed against him. These false cases do not have the power to keep him imprisoned forever. It may take time... there may be some delay. But false cases do not have the power to keep the truth imprisoned. And this is not the first time we have come to Rampur. We have been to Rampur before. Our relationship with Rampur is political as well as emotional." #UPNews #SamajwadiParty #AzamKhan #AkhileshYadav (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTeOLF)
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) October 22, 2026
सत्य को हमेशा के लिए कैद करने की शक्ति नहीं होती: अखिलेश
अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि झूठे मामलों में सत्य को हमेशा के लिए कैद करने की शक्ति नहीं होती। उन्होंने स्वीकार किया कि इसमें कुछ समय या देरी लग सकती है। लेकिन उनका मानना है कि झूठे आरोप सत्य को बंदी नहीं बना सकते। अखिलेश ने यह भी कहा कि यह उनकी पहली रामपुर यात्रा नहीं है। उन्होंने रामपुर के साथ अपने राजनीतिक और भावनात्मक रिश्ते को भी बताया।
मुलाकात के निकाले जा रहे ये मायने
अखिलेश के इस बयान को दोनों नेताओं के बीच संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आजम खान समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे हैं। रामपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी अहम भूमिका रही है। ऐसे में जेल में अखिलेश यादव की उनसे मुलाकात को पार्टी के भीतर संबंधों और आगामी राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।
अखिलेश ने जौहर यूनिवर्सिटी का नाम लेकर सरकार पर बोला हमला
अखिलेश ने कहा, सच तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी को शिक्षा या ज्ञान से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें विश्वविद्यालयों की भी कोई परवाह नहीं है। विश्वविद्यालय को तो पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। इसे नष्ट करने के लिए जो साजिशें रची गईं, वे ऐसी हैं कि शायद किसी भी सरकार ने यहां तक कि किसी तानाशाही सरकार ने भी शिक्षा के क्षेत्र में इतनी तबाही नहीं मचाई होगी।