Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Allegations of a pregnant woman being beaten and suffering a miscarriage after dowry demands were not met

Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती से मारपीट, गर्भपात का आरोप

Thu, 12 Nov 2026 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Allegations of a pregnant woman being beaten and suffering a miscarriage after dowry demands were not met
धमोरा। दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट करने और इसके चलते गर्भपात होने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता का कहना है कि शादी में मायके पक्ष ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद ससुराल वाले पांच लाख रुपये और मांग रहे थे। मामले में शहजादनगर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ज्योति शर्मा उर्फ मोहिनी की शादी 19 फरवरी 2026 को मिलक थाना क्षेत्र के धनैली पूर्वी गांव निवासी पवन शर्मा से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक, शादी के कुछ समय बाद ही पति पवन शर्मा, जेठ मनोज शर्मा, जेठानी और तीन ननदों ने पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 23 मई को गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और गर्भपात हो गया। इसके बाद 28 अगस्त को पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर विरोध किया तो उसके साथ फिर मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि पति पवन शर्मा, जेठ मनोज शर्मा, जेठानी कमलेश और ननद सपना, रानी व ज्योति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ राजवीर परिहार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed