{"_id":"6ab043e1087206538a0d9b70","slug":"exhibition-of-rare-books-and-manuscripts-on-the-foundation-day-of-saulat-public-library-rampur-news-c-282-1-rmp1027-180536-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों की प्रदर्शनी
Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर रविवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में प्राचीन पांडुलिपियों, पुस्तकों और पुराने समाचार पत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ रामपुर रजा लाइब्रेरी के पूर्व निदेशक प्रो. अजीज उद्दीन हुसैन हमदानी ने फीता काटकर किया।
प्रदर्शनी में लाइब्रेरी के ऐतिहासिक और दुर्लभ संग्रह को प्रदर्शित किया गया। इसमें कुरान पाक की अनमोल प्रतियों के साथ मसनवी मौलाना रूमी, शरहे अबुल फजल, फरहांग बहार दानिश, शरहे गुलिस्तान सादी, शरहे कसाईद बदर, शरहे सिकंदरनामा, फखरे अल मुतल्लेमीन, तारीख बगावत हिंद, अनवार सहेली, शजरा नवाबीन रामपुर और तज्करा कामिलाने रामपुर जैसी पुस्तकें शामिल रहीं। इसके अलावा पुराने समाचार पत्रों की फाइलें भी लोगों के लिए प्रदर्शित की गईं।
दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों को देखने के लिए लोगों की रुचि रही। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चली। इस अवसर पर सचिव डॉ. अदनान जियाई, मौलाना मोहम्मद असलम जावेद कासमी, डॉ. हसन अहमद निजामी, डॉ. शुऐब रजा खां वारसी, प्रो. जहीर रहमती, खलील अहमद खां, डॉ. सैयद अनवार उल हसन, डॉ. मेहंदी हसन आदि मौजूद रहे।