{"_id":"6adcf2d77033a131620a2749","slug":"farmers-demand-compensation-for-crops-destroyed-by-hailstorm-rampur-news-c-282-1-rmp1027-183276-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर गरजे किसान
Sat, 24 Oct 2026 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा और किसानों व मजदूरों की कर्जमाफी समेत पांच मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सामने स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में किसानों ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का पूरा मुआवजा देने और किसानों व मजदूरों के सभी तरह के कर्ज माफ करने की मांग उठाई। इसके अलावा आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और कर्ज के कारण किसान की आत्महत्या होने पर संबंधित जिले के प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने के लिए कानून बनाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ‘किसानों की मजबूरी है, कर्ज माफ जरूरी है’ और ‘जो किसान की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा’ जैसे नारे लगाए। कहा कि आंदोलन को लेकर 31 अक्तूबर को दिल्ली में रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सलीम वारसी, शुऐब इजहार, ,रईस अहमद, मक्खन सिंह, आकिल खान ,जीत सिंह, साबिर अली, हरताल सिंह आदि मौजूद रहे।