फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four-year-old boy drowns in open drain

Rampur News: खुले नाले में डूबकर चार वर्षीय मासूम की माैत

Sat, 24 Oct 2026 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old boy drowns in open drain
रामपुर। मसवासी के करीमपुर गांव में शनिवार को खुले नाले में डूबने से मासूम तन्नू (04) माैत हो गई। घटना के घंटों बाद जब खोजबीन शुरू हुई तो नाले में मासूम की चप्पल दिखी। इसके बाद उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना उस समय हुई जब रिश्तेदारी में परिजनों संग आया तन्नू घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, करीमपुर गांव निवासी अरुण कुमार के घर बच्चे का नामकरण संस्कार कार्यक्रम था। कार्यक्रम में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के गांव दभौरा टांडा निवासी राकेश कुमार अपने बेटे अमित और चार वर्षीय पोते तन्नू के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसी दाैरान खेलते समय तन्नू घर के पास स्थित खुले नाले में गिरकर डूब गया। काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के मंदिर से भी बच्चे के लापता होने की सूचना प्रसारित कराई गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परेशान परिजन ढूंढते हुए जब नाले के पास पहुंचे तो उन्हें बच्चे की चप्पल दिखाई दी। काफी देर मशक्कत के बाद नाले से बच्चे को निकाला जा सका। सांस की आस लिए परिजन मासूम को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इकलौते बेटे को खोने से माता-पिता बेसुध हो गए। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की कोई शिकायत थाने में नहीं की गई है, यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed