{"_id":"6a987af6d379ff715105aa3f","slug":"rampur-topped-the-state-in-igrs-by-securing-127-points-rampur-news-c-282-1-rmp1027-179177-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आईजीआरएस में 127 अंक पाकर प्रदेश में अव्वल रहा रामपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आईजीआरएस में 127 अंक पाकर प्रदेश में अव्वल रहा रामपुर
Thu, 03 Sep 2026 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। आईजीआरएस में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के मामले में रामपुर ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अगस्त की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले को 127 अंक मिले हैं। खास बात यह है कि वर्ष के आठ महीनों में जनपद सातवीं बार प्रदेश में नंबर वन रहा है।
शिकायतों के निस्तारण के बाद शासन स्तर से अगस्त में 4985 फरियादियों से दूरभाष के माध्यम से फीडबैक लिया गया। इनमें 4266 लोगों ने शिकायत के समाधान को संतोषजनक बताया। इस तरह 85.58 फीसदी शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर आने वाली शिकायतों की लगातार निगरानी की गई।
000
आईजीआरएस में प्रदेश में प्रथम स्थान पूरी टीम की मेहनत और बेहतर समन्वय का परिणाम है। जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायत बंद करना नहीं, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत देना है। सभी विभागों ने संवेदनशीलता और तत्परता से काम किया। आगे भी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। -अजय कुमार द्विवेदी, डीएम