सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The Forest Department has requested five rifles and three pistols from the government.

Rampur News: वन विभाग ने शासन से मांगी पांच राइफल और तीन पिस्टल

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 21 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department has requested five rifles and three pistols from the government.
विज्ञापन
रामपुर। जिले के पिपली वन सहित कई वन क्षेत्रों में वन माफिया का आतंक बना हुआ है। आए दिन वन कर्मियों के साथ फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। वन विभाग के पास सुरक्षा के लिए पर्याप्त आधुनिक हथियार नहीं हैं। इसे देखते हुए डीएफओ ने शासन को पत्र भेजकर पांच राइफल, तीन पिस्टल और 15 वायरलेस सेट उपलब्ध कराने की मांग की है। विभाग को तीन वायरलेस सेट और कैमरे मिल चुके हैं।

जिले में पिछले एक वर्ष में वन कर्मियों और तस्करों के बीच 15 से अधिक बार मुठभेड़ हो चुकी है। स्वार और उत्तराखंड सीमा से लगे वन क्षेत्रों में वन तस्करी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण कई बार वन कर्मियों को मुठभेड़ के दौरान पीछे हटना पड़ता है। अधिकांश मामलों में तस्कर वन कर्मियों पर हावी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए डीएफओ ने शासन को पत्र लिखकर आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। वन विभाग को तीन वायरलेस सेट और तीन बड़े कैमरे मिल चुके हैं। इनमें से एक कैमरा स्वार क्षेत्र में लगाया गया है, जिससे ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

डीएफओ प्रणव जैन ने बताया कि वन क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने के लिए शासन से राइफल, पिस्टल और वायरलेस सेट की मांग भेजी गई है। विभाग को तीन वायरलेस सेट प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा जंगल की निगरानी के लिए हाईमास्ट कैमरे भी मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed