रामपुर। योगी सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए विधानसभावार भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। एमएलएसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और डॉ. दिनेश गोयल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है, वहीं बेरोजगारी घटी है।
लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में दोनों नेताओं ने मीडिया से बात की और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने किसानों, गरीबों, मजदूरों, युवाओं के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि योगी सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश की तस्वीर को बदल दिया है। प्रदेश में कानून का राज है। गुंडा माफिया जेल भेजे जा चुके हैं या फिर प्रदेश छोड़ चुके हैं। कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश की बेेरोजगारी की दर घटी है। प्रदेश के सभी ग्रामीण इलाकों में चौबीस घंटे बिजली दी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश सरकार ने बहुत काम किया है। कहा कि विकास कार्यों की बदौलत एक बार फिर से प्रदेश में योगी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भूमाफिया के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। बड़े भूमाफिया को जेल के पीछे भेजा गया है।
कमेंट
कमेंट X