Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Workers who hold meetings or protests without permission will be expelled from the organization.

Rampur News: बिना अनुमति पंचायत और धरना-प्रदर्शन करने पर संगठन से बाहर होंगे कार्यकर्ता

Tue, 03 Nov 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Workers who hold meetings or protests without permission will be expelled from the organization.
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी ब्लॉक अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष या कार्यकर्ता उनकी अनुमति के बिना पंचायत और धरना-प्रदर्शन नहीं करेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों को तत्काल संगठन से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने पद का दुरुपयोग न करे। संगठन को बेचने और तोड़ने की कोशिश करने वाले लोग किसान यूनियन की आड़ में अपने राजनीतिक हित साधना चाहते हैं। उन्होंने पटवाई में हुए मार्केट विवाद में संगठन का सहारा लेने को अनुशासनहीनता बताया। कहा कि ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में मोहम्मद तालिब, रामपाल, खुर्शीद प्रधान, तजम्मुल हुसैन, रामबहार यादव, नरोत्तम, केपी सिंह, मुस्तकीम, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed