फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP National President Nitin Navin to visit tomorrow; will share the mantra for strengthening the organization.

Saharanpur News: कल आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को देंगे मजबूती का मंत्र

Mon, 21 Sep 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP National President Nitin Navin to visit tomorrow; will share the mantra for strengthening the organization.
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबो​धित करते क्षेत्रीय महामंत्री रुपेंद्र सैनी। स्रोत पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष 22 सितंबर को एक दिवसीय दौर पर रहकर पार्टी संगठन को मजबूती का मंत्र देंगे।
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के चलते रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री रुपेंद्र सैनी ने कार्यालय में बैठक कर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम क्षेत्र के दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल व क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

दौरे को लेकर सहारनपुर महानगर के नवनियुक्त प्रभारी व गाजियाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने भी तैयारियों को लेकर समीक्षा की। निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 22 सितंबर को कार्यकर्ता के घर पर भोजन करेंगे। इसके बाद अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में पश्चिम क्षेत्र के पूर्व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। वह शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- सरदार राजेंद्र सिंह कोहली बने पार्षद दल के नेता
फोटो समाचार
सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई गोयल, महापौर डॉ. अजय कुमार व नगर विधायक की सहमति के बाद पार्षद राजेंद्र सिंह कोहली को पार्षद दल का नेता नियुक्त किया गया है। पार्षद राजेंद्र सिंह वार्ड 40 से पार्षद हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में भाजपा बूथ अध्यक्ष के रूप में अपने राजनीतिक और संगठनात्मक दायित्वों की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2004 में युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री व वर्ष 2007 में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed