फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Female Municipal Employee Suspended for Allegedly Taking Money in the Name of Providing Jobs

सहारनपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने वाली महिला कर्मचारी निलंबित, आठ महीने में दूसरी बार हुई कार्रवाई

Thu, 01 Oct 2026 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:43 AM IST
सार

सहारनपुर नगर निगम की महिला कर्मचारी सीमा को नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में आठ महीने में दूसरी बार निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Female Municipal Employee Suspended for Allegedly Taking Money in the Name of Providing Jobs
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

सहारनपुर नगर निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये लेने के आरोप में महिला कर्मचारी के खिलाफ फिर कार्रवाई हुई है। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने गृहकर एवं जलकर अनुभाग में तैनात दूसरी श्रेणी की कर्मचारी सीमा को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। यह आठ महीने में उनका दूसरा निलंबन है।
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप
नगर आयुक्त द्वारा जारी निलंबन आदेश के अनुसार, गांव आसराखेड़ी निवासी श्रीकांत पुत्र मांगेराम ने महिला कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला कर्मचारी ने नगर निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर उससे रुपये लिए।
विज्ञापन


श्रीकांत ने शिकायत के साथ शपथ पत्र भी नगर निगम में प्रस्तुत किया है। शिकायत के आधार पर नगर आयुक्त ने महिला कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आठ महीने में दूसरी बार निलंबन
नगर आयुक्त शिपू गिरि ने निलंबन आदेश में कहा है कि महिला कर्मचारी के इस कृत्य से नगर निगम की छवि प्रभावित हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए उसे निलंबित करने के साथ ही विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

इससे पहले भी महिला कर्मचारी को 29 जनवरी 2026 को निलंबित किया गया था।

लिपिक बनवाने के नाम पर 4.40 लाख रुपये लेने का आरोप
जनवरी में गांव मनोहरपुर निवासी मदन सैनी ने 21 जनवरी को नगर आयुक्त से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि महिला कर्मचारी ने लिपिक बनवाने का झांसा देकर उनसे 4.40 लाख रुपये लिए हैं।

मदन सैनी ने रुपये दिए जाने से संबंधित साक्ष्य भी शपथ पत्र के साथ नगर निगम में प्रस्तुत किए थे। उस शिकायत के बाद महिला कर्मचारी को निलंबित किया गया था। अब एक बार फिर शिकायत मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed