फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Preliminary qualifying examination begins today at 34 centres in the district, all preparations complete

Saharanpur News: जिले में 34 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा आज से, सभी तैयारियां पूरी

Sun, 25 Oct 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Preliminary qualifying examination begins today at 34 centres in the district, all preparations complete
सहारनपुर। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आज से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में 34 केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 87 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिन चलने वाली परीक्षा में हर दिन दो पालियां होंगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम 150 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि जिले में 34 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा कराई जा रही है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम की ओर से 150 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन मुरादाबाद, मेरठ, बागपत समेत विभिन्न जनपदों के लिए किया जाएगा। इससे परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 87,984 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा तीन दिन में छह पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 14,664 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा को देखते हुए केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र के बाहर एक उप निरीक्षक और तीन पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे, जिससे परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed