सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Substandard blades were being sold under the guise of branded products; they were seized

Saharanpur: ब्रांडेड के नाम पर बेचे जा रहे थे घटिया ब्लेड, छापा मारकर जब्त किए, पांच फर्म व चार लोगों पर FIR

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 16 Jun 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

कुतुबशेर क्षेत्र में लोहानी सराय व गुरुद्वारा रोड पर एक्स्ट्रा पावर टूल्स कंपनी के नाम पर तीन दुकानों पर नकली ब्लेड की बिक्री की जा रही थी। 1975 ब्लेड बरामद किए गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Saharanpur: Substandard blades were being sold under the guise of branded products; they were seized
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

एक्स्ट्रा पावर टूल्स कंपनी के नाम पर नकली ब्लेड बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी अधिकारी ने कुतुबशेर पुलिस के साथ मिलकर लोहानी सराय और गुरुद्वारा रोड की तीन दुकानों पर छापा मारा। दुकानों पर नकली ब्लेड बेचने का खेल पकड़ा। मौके से 1975 ब्लेड बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने पांच फर्म और चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

राजस्थान में आशापुरा निवासी एवं एक्स्ट्रा पावर टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत जांच अधिकारी मुकेश माल ने कुतुबशेर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि जिले के कुछ कारोबारी कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बेच रहे हैं। सोमवार को पुलिस टीम के साथ लोहानी सराय बाजार में छापा मारा। जांच के दौरान अंसारी पावर एंड टूल्स पर नकली मिले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अजीम ने बताया कि उक्त माल राम संघ ट्रेडर्स, अंकुर व केआर इंटरप्राइजेज, महाजन इंटरप्राइजेज, जय अग्रवाल व सचिन एंड कंपनी से दिल्ली आता था। मौके से 330 ब्लेड बरामद हुए। इसके बाद टीम लोहानी सराय में ही जेडएस पावर टूल्स पर पहुंची। यहां 145 ब्लेड नकली पाए गए। इसी तरह गुरुद्वारा रोड पर जुनेजा पावर टूल्स से 1500 ब्लेड बरामद हुए। सभी माल संयम निवासी कल्याण नगर जिला सिरसा के सुपुर्द किया गया। जांच में सभी ब्लेड नकली पाए गए। 
 
विज्ञापन

दुकानदारों ने पूछताछ में माल दिल्ली स्थित विभिन्न ट्रेडिंग फर्मों और सप्लायरों से आने की जानकारी दी है। इस मामले में कुतुबशेर पुलिस ने अजीम, ईशान, मानवीर सिंह, अंकुर, राम संघ ट्रेडर्स, केआर इंटरप्राइजेज, महाजन इंटरप्राइजेज, जय अग्रवाल इंटइप्राइजेज और सचिन एंड कंपनी इंटरप्राइजेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 

नकली माल बेचकर ग्राहकों से धोखा
कंपनी के जांच अधिकारी मुकेश माल ने ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली माल बेचकर ग्राहकों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया है। नकली उत्पादों की बिक्री से न केवल कंपनी की छवि को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि राजस्व की हानि भी हो रही थी। उपभोक्ताओं को घटिया गुणवत्ता का सामान ऊंची कीमत पर खरीदना पड़ रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed